महिला उन्नति संस्था द्वारा नोएडा सेक्टर 31 में विचार गोष्टी कर महिलाओं को जागरूक किया गया ।


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 
गौतमबुद्धनगर।अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर महिला उन्नति संस्था द्वारा नोएडा सेक्टर 31 में  विचार गोष्टी कर महिलाओं को जागरूक किया गया,।महिलाओं के साथ हो रही हिंसा पर जिला अध्यक्ष रेनू बाला शर्मा ने चिंता जताते हुए कहा कि देश में महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहे हैं,  जिसमें सर्वाधिक अपराध घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न की घटनाये है जो महिला सशक्तिकरण के प्रयासों के राहों में एक बड़ा रोडा हैं,  जब तक महिलाओं का सम्मान नहीं होगा जब तक राष्ट्रीय समाज तरक्की नहीं कर सकता और उसके लिए जरूरी है महिलाओं को समान अवसर दिये जाये,वही जिला प्रभारी  सीमा रावत ने महिला सशक्तिकरण के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों और ज्यादा व्यापक बनाने का सुझाव दिया,
 इस अवसर पर  मंजू देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ