सपाईयों ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत ।



मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 
गौतमबुद्धनगर ।नोएडा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पार्टी  के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में डीएनडी फ्लाईओवर पर उनका जोरदार स्वागत किया। अखिलेश यादव रविवार को गांव सर्फाबाद गांव में  मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने लखनऊ से नोएडा आये थे। वह दिल्ली एयरपोर्ट से सड़क के रास्ते नोएडा पहुंचे। इस अवसर पर उनके स्वागत के लिए जिले के कोने-कोने से भारी संख्या में कार्यकर्त्ता डीएनडी फ्लाईओवर पहुंचे। डीएनडी फ्लाईओवर पर अखिलेश यादव का काफिला पहुंचते ही स्वागत करने वालो का हुजूम उमड़ पड़ा। सपा कार्यकर्ता अपने नेता से मिलने के लिए काफी उत्साहित दिखाई दिए। इस मौके पर मुख्य रूप से  महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता, डॉ महेंद्र नागर, कृशांत भाटी, सुधीर तोमर, सुरेंद्र नागर, रोहित मत्ते गुर्जर, अतुल शर्मा, कृष्णा चौहान, उपदेश नागर, महेश भाटी, मेहंदी हसन, मिंटी खारी, अकबर खान, अमित रौनी, अनूप तिवारी, अवनीश भाटी, विकास भनौता,  हैप्पी पंडित, सागर शर्मा, देवेंद्र भाटी, सुभाष भाटी, सुमित नागर, आकाश राणा, प्रवीण भाटी, लाढसाहब लोहिया, शिमला यादव, अनीता चौहान, सुनील बदौली, वीरू नागर, यशपाल भाटी, प्रेमपाल रावल, संजीव नागर, वकील सिद्दकी, गजेन्द्र यादव, विनय शर्मा, सन्दीप पाटिल, राहुल आर्यन,  रजनीकांत भारद्वाज, दिगंबर सिंह, तरुण गौतम, रिंकू यादव, मनीष राणा, दीपक रावल, आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ