शारद दुर्लभ यज्ञ कार्यक्रम में आप सादर आमंत्रित हो

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।
दादरी। निमंत्रण पत्र
    ओ३म् कृण्वन्तो विश्वमार्यम्
         शारद दुर्लभ यज्ञ 
प्रिय साथियों आप से विशेष आग्रह है।
अ० भा० राजार्य सभा का द्वितीय सत्यार्थ प्रकाश राष्ट्रीय महोत्सव का आपको हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि कार्यक्रम स्थल- दादी सत्ती मन्दिर ग्राम दुजाना, गौतमबुद्धनगर में आर्य समाज दुजाना एवं अखिल भारतीय राजार्य सभा के तत्वावधान में कामना पूर्ण करने वाला शारद दुर्लभ यज्ञ का भव्य कार्यक्रम दिनांक 15.10.2023 दिन रविवार से 24.10.2023 बुद्धवार तक होने हा रहा है। यह यज्ञ का अनुष्ठान नौ दिन तक अनवरत (दिन-रात) चलेगा, इस पावन यज्ञ का शुभारम्भ प्रातः 9:00 बजे से गायत्री तीर्थ यात्रा से प्रारम्भ होगा। सभी बहन भाईयों से अनुरोध है कि इस पावन यात्रा में अधिक से अधिक सम्मिलित होने का कष्ट करें। आर्य समाज दुजाना एवं वेद प्रचार समिति एवं दादी सत्ती समिति गौतमबुद्धनगर के द्वारा विशाल आयोजन आयोजित किया जा रहा है।
जो व्यक्ति नियमपूर्वक हवन करता है उसे इस लोक में धन, यश, संतान और निरोगता मिलती है। ऋग्वेद मं. 8 सू. 23 मं. 21
संयोजक : आर्य समाज दुजाना एवं  समस्त दुजाना ग्रामवासीगण, गौतमबुद्ध नगर, उ0प्र0।
कार्यक्रम में आप सादर आमंत्रित हो।🙏
निवेदन कर्ता -ओमवीर आर्य एडवोकेट सम्पादक दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स एवं कार्यक्रम संयोजक सदस्य, सम्पर्क सुत्र -9313452979

कार्यक्रम मीडिया सहभागिता दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ