नारी शक्ति को समर्पित नवरात्र के अवसर पर सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत चलाए जा रहे ।


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 
गौतमबुद्धनगर । नारी शक्ति को  समर्पित नवरात्र के अवसर पर  सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत चलाए जा रहे  नवदिवसीय जागरूकता अभियान में आज नोवे दिन  नोएडा के सेक्टर 44 में  महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया गया,   शिविर में आई महिलाओं की जांच करते हुए  महिलाओं को  यौन जनित बीमारियों  के प्रति सावधान किया  और कहा कि महिलाओं को महामारी के दौरान सैनिटी पेड़स का  इस्तेमाल करना चाहिए,  गर्भवती महिलाओं को उत्तम पोषण लेते हुए समय-समय पर जच्चा बच्चा की जांच करते रहना चाहिए, महिलाओं को स्वास्थ्य की दृष्टि से कम से कम 5 साल का अंतराल रखना चाहिए, जिला प्रभारी सीमा रावत ने बताया कि  महिला उन्नति संस्था द्वारा  प्रदेश एवं पूरे भारत में चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत  समापन पर गौतमबुद्धनगर इकाई ने आज महिलाओं के लिए निशुल्क कम का आयोजन किया,  जिला अध्यक्ष रेनू बाला शर्मा ने  बताया  पूरे अभियान के अंतर्गत  गौतमबुद्धनगर में  मिशन शक्ति को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए,  वही सीमा रावत, जिला प्रभारी  कैंप में आए सभी महिलाओं का धन्यवाद करते हुए सभी को नवदुर्गा पर बधाई एवं  शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष, कविता सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामदत्त शर्मा, सुरेंद्र बिष्ट समेत आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। आभार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ