अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं ने वृक्षारोपण किया।


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 
गौतमबुद्धनगर।स्वयं सेवी संस्था संदेश द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शौलाना में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने वृक्षों के लगाने व रखरखाव की शपथ ली। वृक्षों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए संदेश के सहायक प्रबन्धक राहुल सक्सेना ने बताया कि वृक्ष बिना जल नही, जल बिना कल नहीं। पर्यावरण के बिगड़ते सन्तुलन को बनाये रखने के लिये वृक्ष लगाने व उसकी देखभाल कर उसे बनाये रखना बहुत जरूरी हैं। यह केवल एक व्यक्ति की जिम्मेदारी है बल्कि हर किसी की जिम्मेदारी है।
संस्था के परियोजना समन्वयक संजीव भारद्वाज ने बालिका दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिक दिवस 11 अक्टूबर को पूरे विश्व मे मनाया जाता है इसका उद्देश्य बालिकाओं को ज्ञान, शक्ति, स्वास्थ्य, स्वतन्त्रता व समानता का अधिकार दिलाना है। आज के समय में बालिका पढ़ लिखकर हर क्षेत्र में परिवार व देश का नाम रोशन कर रही हैं। राजनीति, खेल, पुलिस विभाग, कृषि व वैज्ञानिक  क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।विद्यालय में प्रधानाचार्य व स्टाफ ने संस्था का आभार प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ