भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के साथ भारत की जनता का हाथ प्रोफेसर विनोद नागर


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 
गौतमबुद्धनगर भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के तत्वाधान में जनपद अमरोहा के नौगांव सादात विधानसभा में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के सभी सम्मानित सदस्य एवं पदाधिकारी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया सभा को संबोधित करते हुए 4 किलोमीटर की पैदल यात्रा में प्रोफेसर विनोद नागर ने लोगों को आश्वासन दिया कि भारत की राजनीति में आमूल चूल परिवर्तन तथा एक नई क्रांति लाने के लिए भारत राष्ट्रीय सेवक संकल्पित होकर कार्य कर रहा है सभी देशभक्तों को एक प्लेटफॉर्म देकर राष्ट्रभक्ति की भावना से उत्पन्न कर रहा है आज जनता का विश्वास भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के साथ है बी आर एस एस के प्रमुख प्रोफेसर विनोद नागर ने कहा कि जनकल्याण के लिए तथा मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए भारत राष्ट्रीय सेवक संघ किसान मजदूर तथा 36 बिरादरियों के लोगों के साथ खड़ा है आज भारत राष्ट्रीय सेवक संघ में देश के लिए तन मन धन से रक्षा करने के लिए संकल्पित है भारत राष्ट्रीय सेवक संघ पंक्ति के अंत में बैठे प्रत्येक व्यक्ति तक केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है इस अवसर पर भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के राष्ट्रीय सचिव चौधरी भोला पहलवान उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सतपाल सिंह चौहान जनपद अमरोहा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिधूड़ी अशोक अधाना कार्यक्रम के संयोजक उत्तर प्रदेश के प्रभारी चौधरी अतर सिंह  तवर मुरादाबाद के महमूद मलिक महिपाल सिंह डीलर अजय पाल कटारिया डॉक्टर सीमा सिंह सहित हजारों लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ