आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के बनने पर आप कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 

गौतमबुद्धनगर।नोएडा,उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी  प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के बनने पर आप कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है आप नेता एवं पार्टी के गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में नोएडा के पदाधिकारियों जिला महासचिव राकेश अवाना, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत रावत,प्रवीण धीमान,नोएडा विधानसभा अध्यक्ष नितिन प्रजापति, दादरी नगर अध्यक्ष दीपक सिंह राजपूत ने दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय पर सभाजीत सिंह से मुलाकात कर उन्हें पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई दी पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन ने कहा है सभाजीत सिंह कुशल संगठन निर्माण कर्ता है उनके नेतृत्व पार्टी प्रदेश नये कीर्तिमान स्थापित करेगी सभी कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में एक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ दिल्ली के अरविंद केजरीवाल मॉडल को उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में पहुंचने का कार्य करेंगे जादौन ने कहा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जी और राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉक्टर संदीप पाठक जी का सभी कार्यकर्ता हृदय से आभार व्यक्त करते हैं उन्होंने पार्टी के जमीनी व पुराने साथी पर एक बार पुनः विश्वास जताया और सभाजीत सिंह जी को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ