भारतीय किसान यूनियन अखंड ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई।

मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर ‌ 
गौतमबुद्धनगर।भारतीय किसान यूनियन अखंड ने अपने राष्ट्रीय कार्यालय नोएडा सेक्टर 155 पर  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा लाल बहादुर शास्त्री जी की व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती मनाई। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन अखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेश कसाना ने लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन के संघर्ष और उनकी कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया  और आह्वान किया कि हमें लाल बहादुर शास्त्री जी से प्रेरणा लेकर अपने देश वासियों की सेवा करनी चाहिए उन्होंने कहा कि इस समय देश और प्रदेश में किसान परेशान है और सरकारें किसानों की समस्याओं का कोई निवारण नहीं कर रही है यूनियन शीघ्र ही इस विषय पर गहन विचार कर किसानों की समस्याओं की लड़ाई  लड़ेगी । इस मौके पर यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार वर्मा, रवि भाटी, सुनील भाटी, मास्टर राम खिलाड़ी, सतवीर त्यागी, धर्मेंद्र सिंह, सचिन त्यागी, जसवीर त्यागी, बालेश्वर त्यागी मनोज अवाना, कुनील नागर, नरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि काफी संख्या मे कार्यकर्ता   मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ