देशभर के 472 पत्रकारों की याद में नोएडा शहर में विशाल स्मृति स्मारक हुआ स्थापित

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतमबुद्धनगर।
नोएडा : सन 2020 में कोविड महामारी ने लाखों घरों को उजाड़ा बड़ी संख्या में कोविड काल में अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए शहीद हुए देशभर के पत्रकारों की याद में एक शहीद स्मारक स्थापित किया गया है। यह शहीद स्मारक UP के नोएडा शहर में स्थापित हुआ है। नोएडा शहर के सेक्टर-72 में स्थापित राष्ट्रीय स्मारक को गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2023 को राष्ट्र को समर्पित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार, राजनेता व सामाजिक कार्यकर्ता एकत्र हुए। कोविड महामारी के दौरान भारत में 472 पत्रकारों का निधन हुआ था। देशभर के उन सभी पत्रकारों की याद में नोएडा शहर में एक विशाल स्मृति स्मारक स्थापित किया गया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नोएडा के सेक्टर-72 में स्थापित किया गया राष्ट्रीय स्मारक राष्ट्र को समर्पित किया गया।
बड़ी संख्या में जुटे पत्रकार। गांधी जयंती के अवसर पर नोएडा के सेक्टर-72 में स्थित पार्क में बड़ी संख्या में पत्रकार एकत्र हुए। मौका था यहां स्थापित किए गए “पत्रकार राष्ट्रीय स्मारक” के लोकार्पण का। नोएडा के सेक्टर-72 में पत्रकारों की याद में राष्ट्रीय स्मारक की स्थापना नोएडा मीडिया क्लब ने की है।नोएडा मीडिया क्लब द्वारा पत्रकारों की याद में बनाए गए राष्ट्रीय स्मारक का लोकार्पण हवन-पूजन के साथ सम्पन्न हुआ। देशभर से आए शहीद पत्रकारों के परिजनों, पत्रकारों, राजनेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुति देकर दिवंगत पत्रकारों को याद किया व उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।  मीडिया क्लब के भवन का लोकार्पण, पत्रकारों की याद में बनाए गए स्मारक के लोकार्पण से पूर्व नोएडा मीडिया क्लब के भवन का लोकार्पण भी किया। नोएडा के सेक्टर-29 में स्थित गंगा शॉपिंग काम्प्लेक्स में नोएडा मीडिया क्लब के भवन का पुर्ननिर्माण कराया गया है। गांधी जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकारों ने एकत्र होकर पुर्ननिर्माण भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर घोषणा की गयी कि नोएडा मीडिया क्लब देशभर का सर्वश्रेष्ठ क्लब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नोएडा मीडिया क्लब में कांफ्रेंस हॉल तथा मीटिंग हाल बनाया जा चुका है। शीघ्र ही यहां एक भव्य रेस्टोरेंट व देशभर से आने वाले पत्रकारों के लिए गेस्ट हाउस भी बनेगा। स्मारक के लोकार्पण के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रसिद्ध किसान नेता राकेश टिकैत, नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद व भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह नागर, प्रकाश अस्पताल समूह के एमडी डा. वीएस चौहान, भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, भारतीय जनता पार्टी के नोएडा मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी, रामशरण नागर एडवोकेट, भाजपा नेता संजय बाली, मनीष शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डीपी यादव, रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, रालोद के युवा नेता मनोज चौधरी, रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष अजित सिंह दौला, रालोद के मेरठ मंडल प्रभारी इंद्रवीर सिंह एडवोकेट, जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेन्द्र सिंह, उ.प्र. के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता नवाब सिंह नागर, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन, सपा नेता सुनील चौधरी, नोएडा कमिश्नरी में तैनात एडीसीपी शक्तिमोहन अवस्थी, एसीपी रजनीश वर्मा, कांग्रेस नेता पवन शर्मा, सपा नेता दीपक विग, मनोज चौहान, कुंवर बिलाल बर्नी, अन्नू पंडित, कांग्रेस नेता चौधरी रघुराज सिंह, रालोद प्रवक्ता यतेन्द्र सिंह कसाना, नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष पंकज पाराशर, महामंत्री विनोद सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, व्यवस्थापक रिंकू यादव, नोएडा मीडिया क्लब के पूर्व अध्यक्ष विनोद शर्मा, सुरेश चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार अनिल चौधरी, मोहम्मद आजाद, विनोद अग्निहोत्री, संजीव यादव, चेतना मंच के संपादक आर.पी. रघुवंशी, वरिष्ठ पत्रकार मुखराम सिंह, दिनेश शर्मा, देवदत्त शर्मा, श्रीमती अंजना भागी, युग करवट के संपादक सलामत मियां, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, वीके अवस्थी, अभिमन्यु पांडेय, इकबाल, देवेन्द बेसौया, निरंकार सिंह, जगदीश शर्मा, अम्बरीश त्रिपाठी, सौरभ राय, संगीता चौधरी, प्रियंका राणा, सुश्री सुनैना सिंह, आंचल यादव, अकरम चौधरी, देव गुर्जर, अरविंद उत्तम, मोहम्मद इमरान एवं हिमांशु शुक्ला समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे। साथ ही प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सरदार मनजीत सिंह, हरेन्द्र नागर, डीपी गोयल, एल.बी. सिंह, एस.पी. जैन, सपा नेता राघवेन्द्र दुबे, फोनरवा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा समेत अनेक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ