एमिटी सामाजिक विज्ञान संस्थान ने अंतर्राष्ट्रीय समाजशास्त्रीय परिषद् के थीमैटिक ग्रुप 3, जीन मोनेट ऐस प्रोजेक्ट्स इरास्मस कार्यक्रम ।




मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 
गौतमबुद्धनगर।एमिटी विश्वविद्यालय  उत्तर प्रदेश के एमिटी सामाजिक विज्ञान संस्थान ने अंतर्राष्ट्रीय समाजशास्त्रीय परिषद् के थीमैटिक ग्रुप 3, जीन मोनेट ऐस प्रोजेक्ट्स इरास्मस कार्यक्रम और यूरोपीय अध्ययन केंद्र, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सहयोग से “सामाजिक और राजनीतिक संस्थाएँ, मानवाधिकार और वैश्विक न्याय: भारत और यूरोप के परिप्रेक्ष्य” में अंतर्राष्टीय सम्मलेन का  ९ और १० अक्टूबर, २०२३ को  आयोजन किया है | इस सम्मलेन के लिए आर्थिक मदद जीन मोनेट ऐस प्रोजेक्ट्स इरास्मस कार्यक्रम के प्रदान की गयी है।  सम्मेलन का शुभारम्भ सरस्वती वंदना के आवाहन के साथ हुई | सम्मलेन मुख्य वक्ताओं में एमिटी विश्वविद्यालय की कुलपति  माननीया प्रोफेसर बलविंदर शुक्ला, एमिटी सामाजिक विज्ञान संस्थान की निदेशक श्रद्धेया प्रोफेसर निरुपमा प्रकाश, अंतराष्ट्रीय समाजशास्त्र परिषद के थीमैटिक ग्रुप 3 के उपाध्यक्ष प्रोफेसर भूप सिंह गौर, जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय की प्रोफेसर श्रद्धेया मैत्री चौधरी, भारत के प्रसिद्ध समाजशास्त्री और जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर आनंद कुमार और श्रद्धेया प्रोफेसर शीतल शर्मा (प्रमुख अन्वेषक- जीन मोनेट ऐस प्रोजेक्ट्स इरास्मस कार्यक्रम ) आदि ने मानवाधिकार और वैश्विक न्याय से संबंधित विषयों पर अपने विचारो से संस्थान के प्राध्यापकों को छात्रों को अवगत कराया | सम्मेलन का उद्देश्य भारत और यूरोप के परिप्रेक्ष्य से सामाजिक और राजनीतिक संस्थानों, मानवाधिकारों और वैश्विक न्याय के बीच जटिल परस्पर क्रिया का पता लगाना है। यह समझने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा कि वैश्वीकरण के युग में ये क्षेत्र विविध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और राजनीतिक संदर्भों और सामाजिक परिवर्तन के सामने सामाजिक समानता, समावेशिता, मानवाधिकार संरक्षण और वैश्विक न्याय के मुद्दों को कैसे संबोधित करते हैं। दो दिन तक चलने वाले इस सम्मलेन में देश-विदेश के विद्वान अपने विचारों को प्रस्तुत करेंगे | सम्मलेन की संयोजक प्रोफेसर श्रुति सिंहने शुभारंभ के अंतिम पड़ाव में सम्मलेन में आये हुए अतिथियों का एमिटी विश्वविद्यालय की ओर से आभार प्रकट किया | सम्मलेन  का संचालन सम्मलेन की आयोजन सचिव डॉक्टर संजना शर्मा के द्वारा किया गया।  सम्मलेन को सफल बनाने में आयोजन समिति डॉ. अवनीश पटेल, डॉ. मयंक तोमर, डॉ. रेवा सिंह, डॉ. भार्गवी, डॉ. सूरज, श्री निहालराज ओर छात्र समिति शर्लिन, गुनीता,अभिज्ञान, विराट, राहुल, गौरव, प्रियानुज, शुभम, नैतिक, अंजलि, अनीशा, लिशा, आयुषी, गरिमा, अरीशा, शर्लिन बहल, देबोनीता, सुवाश्री, वान्या, नीलांक्षा, जिज्ञा आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ