ग्रेटर नोएडा में 200 कुंडीय देव यज्ञ अनुष्ठान की तैयारी अंतिम चरणों में चल रही है

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।
ग्रेटर नोएडा। आर्य प्रतिनिधि सभा गौतमबुद्धनगर के द्वारा आयोजित मुर्शदपुर गुरुकुल कासना कार्यक्रम में गतिविधि व यज्ञमानो के लिये विशेष सूचना देते हुए आतिहर्ष हो रहा है, मुर्शदपुर गुरुकुल कासना में 200 कुंडीय देव यज्ञ अनुष्ठान की तैयारी अंतिम चरणों में चल रही है ।आदरणीय वानप्रस्थी ग्रीस मुनी व  स्वामी आत्मानंद परिमाण अनुसार अष्ठ अंगुल की 800 समिधा तैयार करते हुए। वहीं दूसरी ओर वेदियों  को मुल्तानी मिट्टी से लिपा  जा रहा है इस दौरान गौ समूह वेदियों  के आसपास विचरण कर रहा था। यमुना के पवित्र स्थल के किनारे कार्यक्रम स्थल की यह छवियां अनायास ही राम, कृष्ण व ऋषि मुनियों के आर्यावर्त के प्राचीन युग की  स्मरण हमे  दिला रही है। जहां वेदवेत्ता  संन्यासी वानप्रस्थी ब्राह्मण बड़े-बड़े यज्ञों  की व्यवस्था संचालन  में निरंतर रत  रहते थे। कार्यक्रम में सभी यज्ञमानों से अनुरोध है 29 अक्टूबर को प्रातः 8:00 बजे कार्यक्रम स्थल में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं समय का विशेष ध्यान रखें जिन आदरणीय जनों  को यज्ञमानो को सूचित व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी है वह यज्ञमानो को पुनः  कार्यक्रम को लेकर सूचित कर दें । यज्ञ मान पंजीकरण पुस्तिका में दर्ज  यज्ञमानो के विवरण को कार्यक्रम से 24 घंटे पूर्व इस नंबर 8800928704  पर  वाट्सप कर दे जिससे  कार्यक्रम की व्यवस्था में सुविधा रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ