संकल्प संस्था ने दादरी नगर कार्यकारिणी की घोषित

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।
दादरी। संकल्प एक सामाजिक संस्था ने अपने संघठन का विस्तार करते हुए दादरी नगर की कार्यकारिणी घोषित की। संस्था के राष्ट्रीय अध्य्क्ष व संस्थापक भूपेन्द्र नागर की संस्तुति के आधार पर डॉ देवेंद्र नागर को दादरी नगर का अध्य्क्ष, प्रदीप शर्मा को उपाध्यक्ष, पंकज नागर को महासचिव  व अदनान उस्मानी को वरिष्ठ प्रबन्धक मनोनीत किया गया। इस अवसर पर दादरी नगर के संरक्षक सूबे सिंह खारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर व फूल माला पहनाकर संस्था में शामिल किया। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव अमित नागर व प्रवक्ता नरेश खारी ने बताया कि संस्था जल्द ही जिले के प्रत्येक नगर में सदस्यता अभियान चलाकर प्रतिभावान व समाज कल्याण हेतु कार्य करने वाले युवाओं को जोड़ेगी व शिक्षा,पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य करेगी। इस अवसर पर संकल्प संस्था के राष्ट्रीय अध्य्क्ष व संस्थापक भूपेन्द्र नागर, उपाध्यक्ष जगवीर शर्मा,महासचिव अमित नागर, संयोजक रोहित मत्ते गुर्जर, सचिव मनोज नागर, प्रवक्ता व उपाध्यक्ष नरेश खारी, सह-सचिव सनी नागर,कोषाध्यक्ष रेनू शर्मा की उपस्थिति रही।

सम्पर्क सूत्र :-
भूपेन्द्र नागर (दुजाना)
संस्थापक व अध्य्क्ष - संकल्प संस्था
मोब : 9555221457

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ