आजादी के 77वे अमृत महोत्सव मे छजारसी मे निकली विशाल तिरंगा यात्रा

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।
नोएडा!  आजादी के 77 वे अमृत महोत्सव मे दूसरी विशाल तिरंगा यात्रा छिजरसी मे निकाली गयी| आयोजक मंडल के हरीकिशोर कुंवर ने बताया की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया और दूसरी विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी |यात्रा सुबह बहलोलपुर पुलिस चौकी से प्रारंभ होकर एस जी एम छजारसी हॉस्पिटल से होते हुए सेक्टर 63 A सर्विस रोड, बहलोलपुर अंडरपास, लेफ्ट पुस्ता, हनुमान मंदिर चोट पुर होकर बहलोलपुर पुलिस चौकी पर समाप्त हुई | वही आयोजक मंडल के मनोज उपाध्याय ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि व अतिथियों में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, गणेश जाटव, भाजपा  युवा मोर्चा के अध्यक्ष रामनिवास यादव, मंडल अध्यक्ष बबलू यादव और कई अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ