"वृहद वृक्षारोपण अभियान 2023" के द्वितीय चरण में पौधारोपण किया गया।




मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 

गौतमबुद्धनगर।मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के अर्न्तगत उ0 प्र0 सरकार द्वारा निर्धारित "वृहद वृक्षारोपण अभियान 2023" के द्वितीय चरण में पौधारोपण किया गया। स्थल पर यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा० अरूणवीर सिंह एंव अन्य अधिकारियों एंव कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में प्राधिकरण के अन्य अधिकारीगण श्री कपिल सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री शैलेन्द्र भाटिया (विशेष कार्याधिकारी), श्री शैलेन्द्र सिंह (विशेष कार्याधिकारी) श्री महराम सिंह (विशेष कार्याधिकारी), श्रीमती साक्षी शर्मा (विशेष कार्याधिकारी) श्रीमती रेशमा सहाय (विशेष कार्याधिकारी), श्री विशम्बर बाबू महाप्रबन्धक (वित्त), श्री अशोक कुमार उप महाप्रबन्धक (वित्त), श्री ऐ० के० सिंह महाप्रबन्धक (परियोजना) श्री पी.पी. सिंह वरिष्ठ परियोजना अधिकारी, श्री राजेन्द्र सिंह भाटी उप महाप्रबन्धक (परियोजना) श्री नन्द किशोर स्टाफ आफिसर एंव श्री आनन्द मोहन सिंह उप निदेशक (उद्यान) एंव अन्य प्राधिकरण के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। यमुना प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2023-24 हेतु शासन द्वारा निर्धारित वृक्षारोपण लक्ष्य कुल संख्या 100000 पौधे दिया गया है। जिसके सापेक्ष नीम पीपल अशोक जामुन मौलश्री इत्यादि कुल 101658 पौधों को लगाये जाने का कार्यक्रम दिया गया है। इसी क्रम में लक्ष्य के सापेक्ष मानसून सत्र के प्रथम चरण में लगभग 85000 पौधे दिनांक 22 जुलाई 2023 को लगाये गये है। द्वितीय चरण में 15 अगस्त 2023 को 16658 पौधे लगाये गये है। वृक्षारोपण कार्य हेतु यमुना प्राधिकरण की ओर से नोडल अधिकारी श्रीमती डा० आरती सिंह सहायक निदेशक (उद्यान) को नामित किया गया है। विभिन्न सडकों ग्रीन बैल्टों एंव पार्को में नीम जामुन पीपल पिलखन, गुलमोहर चकरेसिया, बरगद, चम्पा, अशोक आदि पौधे लगाये गये है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ