सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन

कर्मवीर आर्य संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।
ग्रेटर नोएडा:-  शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  का जन्मदिन सूरजपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर 'लोक कल्याण दिवस' के रूप में धूमधाम एवं हर्सोल्लास के साथ मनाया। जन्मदिन की खुशी में सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में  केक काटा तथा भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर सभी कार्यकर्त्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की । इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने गरीबों में और अस्पतालों में फल और मिठाई का वितरण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि मृदु स्वभाव के धनी अखिलेश यादव देश के लोकप्रिय जमीनी नेता है। उनकी कार्यशैली से सभी लोग प्रभावित है। उनके मुख्यमंत्री रहते हुए उत्तर प्रदेश के विकास को गति मिली थी और प्रदेश ने विकास के मामले में नए आयाम स्थापित किये थे। उन्होंने समाजवादी पेंशन, कन्या विद्याधन, लैपटॉप वितरण, मुफ्त दवाई, मुफ्त सिंचाई, कामधेनु योजना, लोहिया आवास, कृषक दुर्घटना बीमा, डायल 100 आदि जनहित की अनेक योजना चलाई थी, जिसका लाभ  सभी वर्गों के लोगों बिना किसी भेदभाव के मिला था। हम सभी कार्यकर्ताओं को उनके जन्मदिन पर उनकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिये। इस मौके पर मुख्य रूप से बीर सिंह यादव, राजकुमार भाटी, फकीर चंद नागर, इन्दर प्रधान, नरेन्द्र नागर, कृशान्त भाटी, सुधीर तोमर, ओरंगजेब चेयरमैन, कृष्णा चौहान, डॉ महेन्द्र नागर, अतुल शर्मा, युनस प्रधान,.उपदेश नागर, सुरेन्द्र नागर, जगवीर नम्बरदार, रोहित मत्ते गुर्जर, सुनीता यादव, राजेश रोही, लोकेश जनमेदा, मिंटी खारी, सुरेंद्र नागर, शैलेन्द्र भाटी, राकेश गौतम, महेदी हसन, अमित भाटी, अक्षय भाटी, नवीन भाटी, सुनील भाटी, राम शरण नागर, मुकेश सिसोदिया, दीपक शर्मा, विकास भनौता, जगत खारी, सुभाष भाटी, नीरज भाटी एडवोकेट, अनीता चौहान, महेश भाटी, अजय चौधरी, हरवीर प्रधान, बेगराज गुर्जर, सुमित राणा, हैप्पी पंडित, दीपक नागर, राजवीर प्रधान, पवन जोगी, मनोज शर्मा, मोहित नागर, लाढसाहब लोहिया, विनीत कुमार यादव,  नितिन नागर, सोनू चौधरी, संदीप नागर पाटिल, अमन नागर, विपिन नागर, ब्रह्मपाल भाटी, विक्रम टाईगर,  अमन भाटी, जितेंद्र अग्रवाल, रविन्द्र यादव, मोहित यादव, आजाद नागर, जुगति सिंह, सुनील प्रजापति, हिमांशु मुखिया, हरेन्द्र भाटी, सतीश नागर, योगेश गौतम, अजब सिंह, प्रशांत भाटी, हुकुम सिंह भारती, मुरारी लाल गौतम, महेश चंद,  अनुज भाटी, गजेंद्र रावल, हरीश, पुनीत भाटी, अभिषेक ठाकुर, करण, अकबर खान,  प्रतीक भाटी, मदन यादव,  निशांत नागर, विनय कुमार शर्मा, मनदीप भाटी,   सादाब सलमानी,  प्रदीप कुमार,  वकील सिद्दकी, चमन नागर,  यशपाल भाटी, सुनील,  मुकेश कुमार सिंह, लखन सिंह जाटव आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ