यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण लगाएगा एक लाख पौधे

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।

ग्रेटर नोएडा। उ० प्र० शासन द्वारा निर्धारित वर्ष 2023-24 में वृक्षारोपण जन महोत्सव के अर्न्तगत 35 करोड पौधे लगाये जाने का लक्ष्य पूरे प्रदेश में रखा गया है। जिसके लिए यमुना प्राधिकरण को वर्ष 2023-24 में कुल 100000 पौधे लगाये जाने का लक्ष्य दिया गया है। प्राधिकरण में दिनांक 21 जुलाई 2023 को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा वृक्षारोपण की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक कर समस्त अधिकारियों एंव कर्मचारियों को वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाये जाने के निर्देश दिये गये। दिनांक 22.7.23 को प्रातः 6:00 बजे से वृक्षारोपण अभियान प्रारम्भ कर दिया जायेगा। प्रातः 9 वजे माननीय विधायक जेवर ठाकुर धीरेन्द्र सिंह द्वारा सैक्टर 33 के पास ग्रीन बैल्ट में वृक्षारोपण कर कार्य का शुभारम्भ किया जायेगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औधोगिक विकास उ० प्र० शासन / अध्यक्ष यमुना एक्सप्रेसवे औधोगिक विकास प्राधिकरण श्री नरेन्द्र भूषण तथा प्रभागीय वनाधिकारी गौतमबुद्धनगर श्री प्रमोद कुमार तथा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री कपिल सिंह द्वारा सैक्टर-29 की ग्रीन बैल्ट में वृक्षारोपण किया जाएगा। दिनांक 22 जुलाई 2023 को यमुना प्राधिकरण में वृक्षारोपण महाअभियान के अर्न्तगत विभिन्न ग्रीन बैल्ट एंव सड़को पर 85000 पौधों का रोपण किया जायेगा। विभिन्न सडकों ग्रीन बैल्टों एंव पार्को में नीम जामुन पीपल पिलखन, गुलमोहर चकरेंसिया, बरगद, चम्पा, अशोक आदि पौधे लगाये जायेगें ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ