भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे०पी० नड्डा से मिले सत्येन्द्र नागर।

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।
नोएडा/दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्ध नगर के जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र नागर ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत् प्रकाश नडडा से शिष्टाचार भेंट की तथा विभिन्न सांगठनिक विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।नागर पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री भी रहे हैं। मुलाकात के बाद नागर ने बताया कि यह सिर्फ भरतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि एक सामान्य कार्यकर्ता भी भी अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलकर अपना विषय रख सकता है। नागर ने यह भी बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने स्नेह भरा आशीर्वाद देते हुए समर्पित भाव से पूर्ण निष्ठा व लग्न के साथ पार्टी के लिए काम करते रहने के लिए प्रेरित किया।नागर ने बताया कि देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में सेवा,सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार तथा उत्तर प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी व क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया के संगठनात्मक कौशल के बल पर आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 400 सीटें जीतकर पुनः सरकार बनाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ