संयुक्त किसान मजदूर संगठन का हुआ गठन

रामानंद तिवारी संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स दिल्ली।
दिल्ली। संयुक्त किसान मजदूर संगठन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट दिनेश अवाना ने बताया कि दिल्ली में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में संयुक्त किसान मजदूर संगठन (अराजनीतिक) का गठन किया गया। संगठन के गठन के दौरान प्रेस वार्ता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के सभी सम्मानित साथियों  ने सभी अतिथियों को फूल माला व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। संयुक्त किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पंडित, संयुक्त किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट दिनेश अवाना, संयुक्त किसान मजदूर संगठन राष्ट्रीय महासचिव शाहबुद्दीन को बनाया गया। कार्यक्रम में अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ