बाढ़ पीड़ितों के खानपान का रखा जा रहा है विशेष ख्याल। अशोक भाटी

कुलदीप चौहान संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स नोएडा।
नोएडा। जिला गौतम बुद्ध नगर में बाढ़ पीड़ितों के लिए भाकियू जिला अध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में ग्राम सलारपुर मैं छठे दिन भी जारी रही टिकैत रसोई । भाकियू जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए खाने-पीने की खाद्य सामग्री टिकैत रसोई द्वारा संचालित टिकैत रथ द्वारा सभी जरूरतमंदों के पास पहुंचाई जा रही है। बाढ़ पीड़ितों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है । सभी कैंपों में टिकैत रसोई का मोबाइल नंबर दिया हुआ है। बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक सभी बाढ़ पीड़ितों का संगठन के द्वारा ख्याल रखा जायेगा। चौधरी राकेश टिकैत राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से टिकैत रसोई सलारपुर नोएडा की सराहना से नोएडा के कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं खुशी का माहौल है। आपको बता दें 14 जुलाई से अशोक भाटी जिला अध्यक्ष द्वारा टिकैत रसोई निरंतर जारी है जिसकी सराहना शासन प्रशासन के अधिकारी भी कर रहे है। टिकैत रसोई सेवा में एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना, जिला अध्यक्ष अशोक भाटी, महानगर अध्यक्ष श्रीपाल कसाना, रविंद्र भगतजी, नवल प्रधान, भरत प्रधान, धीरेस नंबरदार, रोहित चपराना, संजय फौजी, संजय भाटी, किन्नी प्रधान, सचिन अवाना, अनिल अवाना, रामवीर हवलदार, पप्पू गुर्जर,  निखिल चौधरी, दीपक , शोएब खान निखिल चौहान अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ