बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सपाइयों ने किया दौरा


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतम बुध नगर 
 ग्रेटर नोएडा :- शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बाढ़ से प्रभावित दर्जनों गांव का दौरा कर बाढ़ से पीड़ित लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने शासन प्रशासन पर बाढ़ से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यमुना में जलस्तर बढ़ने से दर्जनों गांव में पानी घुस गया है, बाढ़ से हालात भयावह हैं। सैकड़ो परिवार बाढ़ में फसे हुए है हजारों गौवंश एवं अन्य जानवर बाढ़ में फसे हुए है। लोगों के पास खाने-पीने का सामान नहीं है, पशुओं का चारा नहीं है। बाढ़ प्रभावित लोगों की सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं की जा रही है। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि  बाढ़ का पूर्वानुमान होने के बावजूद भी शासन-प्रशासन की तरफ बाढ़ से निपटने कि कोई तैयारी नहीं की गई। सरकारी तंत्र की असफलता के कारण हजारों लोगों की जान पर बन आई है। सरकार बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की कठिन परिस्थिति में समाजवादी  पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता यमुना में आई इस बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में हर संभव मदद पहुंचाने का कार्य करेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र नागर, जिला महासचिव सुधीर तोमर, जिला उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, रोहित मत्ते गुर्जर, नवीन भाटी, अक्षय चौधरी, विनोद लोहिया, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ