-->

अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के ऐतिहासिक दिवस 9 अगस्त को जिला कलेक्ट्रेट सुरजपुर पर ट्रेंड यूनियनें करेंगी धरना/ महापड़ाव


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतम बुध नगर 
नोएडा, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, निजी करण- निगमीकरण एवं भाजपा सरकार की मजदूर- किसान, कर्मचारी व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ "अंग्रेजों भारत छोड़ो" आंदोलन के ऐतिहासिक दिवस 09 अगस्त 2023 को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संगठनों के संयुक्त आह्वान पर देश भर में जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन/ महापड़ाव किया जाएगा। उक्त आह्वान के तहत जनपद गौतम बुद्ध नगर में इंटक, एटक, एच. एम. एस., सी. आई. टी. यू., ऐक्टू, यू. टी. यू. सी., टी. यू. सी. आई., एल. पी. एफ. आदि संगठन 9 अगस्त 2023 को प्रातः 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर धरना/ महापड़ाव करने का निर्णय लिया है। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने/ तैयारी के लिए आज सीटू जिला सचिव मंडल की बैठक सीटू कार्यालय भंगेल नोएडा पर जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला महासचिव रामसागर ने होने वाले महापड़ाव व उसकी मांगों को रेखांकित करते हुए सीटू पदाधिकारियों से 9 अगस्त 2023 को डीएम कार्यालय सूरजपुर पर होने वाले ट्रेड यूनियनों के संयुक्त महापड़ाव को सफल बनाने और ज्यादा से ज्यादा मजदूरों- कर्मचारीयों को महापड़ाव में शामिल करने की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में सीटू जिला सचिव मंडल सदस्य रामसागर, गंगेश्वर दत्त शर्मा, मुकेश कुमार राघव, पूनम देवी, लता सिंह, राजकरण सिंह, हुकुम सिंह, मोहम्मद फिरोज,। रामस्वारथ आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ