पीएम मोदी के सबसे पसंदीदा टूल नमो ऐप पर सेवा स्कोर के रुप में डा. महेश शर्मा को मिले 27520 प्वाइंट।

प्रधानमंत्री मोदी के नमो ऐप पर बने डाक्टर महेश शर्मा अव्वल, सासंद शर्मा ने नोएडा का नाम किया रोशन।

सब जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भी आधुनिक तकनीक का खूब प्रयोग करते हैं और अपनी पार्टी के नेताओं, सांसदों, विधायकों यहां तक कि आम जनता को भी आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के लिए प्रेरित एवं उत्साहित करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में इंफार्मेशन टैक्नोलॉजी (IT) व सोशल मीडिया से जुड़े रहने भरपूर क्रेज है। साथ ही वे आईटी व सोशल मीडिया के फायदे को भी खूब समझते हैं। इसी कड़ी में उनका सबसे पसंदीदा टूल है उनका अपना नमो ऐप (Namo App)। इस ऐप पर अचानक गौतमबुद्धनगर के सांसद डा. महेश शर्मा छा गए हैं।

डॉ महेश शर्मा ने एक महा में कई राज्यों में प्रवास किया और डा. महेश शर्मा नमो ऐप पर रहे अति सक्रिय।

आपको बता दें कि भाजपा ने 1 जून से 30 जून तक महासंपर्क अभियान चलाया है। इस अभियान के दौरान सर्वाधिक सक्रिय रहने वाले देशभर के तीन सांसदों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी में चुना गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस चुनाव में देशभर के सांसदों के बीच में नोएडा के सांसद डा. महेश शर्मा अव्वल यानि फस्ट रहे हैं। पीएम मोदी के सबसे पसंदीदा टूल नमो ऐप पर सेवा स्कोर के रुप में डा. महेश शर्मा को 27520 प्वाइंट मिले हैं। दूसरे स्थान पर भी उत्तर प्रदेश के ही सांसद रहे हैं। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले देवरिया के सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी को 22555 प्वाइंट मिले हैं। तीसरे स्थान पर राजस्थान प्रदेश के सांसद रहे हैं। राजस्थान के जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर को 13485 प्वाइंट मिले हैं।

हाईटेक नोएडा शहर के सांसद महेश शर्मा नमो ऐप पर चमके 

प्रधानमंत्री के नमो ऐप पर सर्वाधिक सक्रिय सांसद का खिताब मिलने के बाद नोएडा के सांसद डा. महेश शर्मा की सर्वत्र सराहना हो रही है। यहां यह तथ्य भी विशेष रुप से उल्लेखनीय है कि डा. महेश शर्मा अपने लोकसभा क्षेत्र से लेकर संसद तक तथा अपने प्रदेश में हमेशा सक्रिय रहते हैं। उनके राजनीतिक विरोधी भी उनकी सक्रियता के कायल रहते हैं। नमो ऐप पर उनको अव्वल स्थान मिलने पर उनके कुछ विरोधियों को मिर्ची जरुर लगी होगी।

किस प्रकार काम करता है प्रधानमंत्री मोदी का नमो ऐप ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे पसंदीदा ऐप उनका अपना नमो ऐप है। इस ऐप के जरिए वे पूरे देश में आम जनता से सीधे जुड़ते हैं। इस ऐप को अब तक देशभर के दो करोड़ से अधिक मोबाइल यूजर डाउनलोड कर चुके हैं। एंड्रायड प्लेटफार्म पर इस ऐप की रेटिंग 4.6 है। नमो ऐप आपको प्लेस्टोर में टॉप फ्री न्यूज एंड मैगजीन कैटेगेरी में टॉप 10 में दिखेगा। पीएम मोदी यंग एंटरप्रिंयोर्स, महिलाओं, छात्रों और किसानों से नमो ऐप के जरिए सीधे बात करते हैं।

इस ऐप से आप भी जुड़ सकता है सीधे प्रधानमंत्री मोदी से

नमो यानि नरेंद्र मोदी ऐप यूजर्स तक लेटेस्ट इंफार्मेशन, अपडेट पहुंचाता है। साथ ही इसकी मदद से आप अलग अलग कार्यों में अपना योगदान भी दे सकते हैं। नमो ऐप प्रधानमंत्री से मैसेज और ईमेल पाने का शानदार माध्यम है। इसके जरिए आप प्रधानमंत्री से बात कर सकते हैं और अपने सुझाव उनके साथ साझा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम भी आप इस ऐप के जरिए सुन सकते हैं। यह मोबाइल ऐप आपको सरकार के कामकाज की जानकारी भी देता है। इसमें इंफोग्राफिक्स की मदद से आप यह जान सकते हैं कि कैसे गुड गवर्नेस से लोगों की जिंदगी सुधर रही है। नमो ऐप में भी परमिशन कंप्लसरी नहीं है। आप अपना ईमेल या फोन नंबर डाले बिना भी गेस्ट ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं दूसरे ऐप में ऐसी सहूलियत नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ