भारतीय शिक्षा मंडल की बैठक में सिक्किम के राज्यपाल हुए सम्मिलित शिक्षण के तरीकों के आदान-प्रदान पर दिया जोर


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतम बुध नगर 
गौतम बुध नगर सिक्किम के माननीय राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने राज्य भवन में भारतीय शिक्षण मंडल की बैठक में भाग लिया इस कार्यक्रम की शुरुआत पीआरओ राज भवन श्रीमती ममता अवस्थी के स्वागत भाषण और महासचिव भारतीय शिक्षा मंडल कानपुर ग्रुप के लीडर राजेश शर्मा द्वारा ताशी खड़ा की प्रस्तुति के साथ हुई इसके बाद सिक्किम प्रांत के भारतीय शिक्षण मंडल महासचिव हरिशंकर शर्मा ने विचार व्यक्त करते हुए भारतीय शिक्षण मंडल सिक्किम प्रांत की स्थापना और उनके कामकाज के बारे में संस्कृत जानकारी दी मंडल द्वारा आयोजित प्रेरक कार्यक्रमों और भारतीय शिक्षा प्रणाली के प्रचार प्रसार में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला वहीं राज्यपाल ने अपने संबोधन में आज उपस्थित सभी लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों राज्यों के बीच शिक्षा के तरीकों के आदान-प्रदान पर जोर दिया वासुदेव कुटुंबकम के बाद उन्होंने कहा कि संस्कृति और परंपरा का आदान-प्रदान दोनों राज्यों के बीच सद्धाव लाएगा  और जो भारत की विविधता में एकता को परिभाषित करेगा भारतीय शिक्षा मंडल में गौतम बुध नगर से परिषदीय विद्यालय के कृष्ण कुमार शर्मा आजीवन सदस्य स्काउट मास्टर गौतम बुध नगर सुखपाल सिंह स्काउट मास्टर ने प्रतिभाग किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ