भाजपा सरकार में महिलाओं का हो रहा है शोषण: रीबू श्रीवास्तव



मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतम बुध नगर 
ग्रेटर नोएडा:- शनिवार को समाजवादी महिला सभा की समीक्षा बैठक सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व की केंद्र और राज्य सरकार में महिलाओं का सबसे अधिक शोषण हुआ है। आज महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिलाओं के साथ दुष्कर्म और शोषण की घटना इस सरकार में बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पिछले लम्बे समय से महिला पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। लेकिन सरकार देश कि गौरव महिला पहलवानों को न्याय देने की बजाय  उनका दमन कर रही है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली  भाजपा के शासन में बेटियों पर जुल्म हो रहे है। भाजपा सरकार महिलाओं शोषण करने वालों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आज महंगाई आसमान छू रही है जिससे महिलाओं को परिवार चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में पूरे देश की महिलाएं भाजपा सरकार को सबक सिखाएंगी। इस मौके पर मुख्य रूप से समाजवादी महिला सभा  कि निवर्तमान जिलाध्यक्ष  कृष्णा चौहान,  पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चन्द नागर, महानगर अध्यक्ष आश्रेय गुप्ता, कृशान्त भाटी, डॉ महेन्द्र नागर, शिमला यादव, जिला प्रवक्ता रोहित मत्ते गुर्जर, सुनीता यादव, अमित रौनी, रोशनी सिंह, ओमपाल राणा, सुशीला भारती, मुकेश प्रधान, रामसहेली, रूबी यादव, मंजू, राजबाला देवी, धर्मवती, रोहिन गौतम, सुशीला भारती, कमलेश परिहार, हैप्पी पंडित, वर्षा प्रधान, बबलू , सविता सिंह, रूबी यादव, रानीपाल योग्यता सिंह, शर्मिला बनर्जी, रेणुका  हेमलता, रानी, अतरकली, अनीता चौहान, अनीसा आदि सैकड़ो महिला उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ