संदेश ने चलाया प्लास्टिक प्रबन्धन अभियान।


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतम बुध नगर 
गौतम बुध नगर स्वयं सेवी संस्था संदेश द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से कचरा प्रबंधन के लिए नो प्लास्टिक अभियान चला रही है।  संस्था के परियोजना समन्वयक संजीव भारद्वाज ने लोगों को अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के हर तरह से नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं। हर व्यक्ति पॉलीथिन का उपयोग करके उसे फेंक देते हैं जिसे आवारा पशु खा लेते है जोकि उनके स्वास्थ्य के लिए अति हानिकारक होती हैं। प्लास्टिक मिट्टी में भी नही गल पाती यदि इसे जलाया जाये तो वह वायु को प्रदूषित करती हैं। संदेश संस्था द्वारा तय किया गया कि गांववासियों के सहयोग से घर-घर जाकर प्लास्टिक की इकट्ठा किया जायेगा तथा उससे नया उत्पाद बनाकर गाँव मे ही इस्तेमाल किया जाएगा। जो व्यक्ति प्लास्टिक एकत्रित करने में सहयोग करेगा उसे संस्था द्वारा कपड़े का बैंग दिया जायेगा।  संदेश की सचिव पूनम परिहार ने बताया कि संस्था द्वारा बड़े पैमाने पर यह कार्य किया जायेगा। इसे पहले चरण में पाँच गाँवों में किया जा जिसकी शुरुआत आज नन्दपुर गाँव से की गई है।  पूर्व प्रधान निरजंन शर्मा, लीला सिंह ने कहा कि इस कार्य में गाँव की ओर से पूरा सहयोग किया जायेगा। इस मौके पर  अनिल शर्मा, राकेश, बिजेंद्र शर्मा, ओमकार शर्मा, दुलीचन्द शर्मा, शिवकुमार, रामकुमार शर्मा, रामगोपाल शर्मा, केशव, रजनी, कविता व ममता आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ