आठ गांवों के किसान खेतों में जलभराव से परेशान


मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर
गौतम बुद्ध नगर, दादरी बिसरख ब्लाक के करीब आठ गांवों के किसान खेतों में भरे जलभराव से परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि खेतों के पास से गुजर रहे सिंचाई विभाग के रजवाहे में विभाग ने पानी निकासी पर रोक लगा दी है, हजारों बीघा जमीन पर पानी भर गया है। किसान गेहूं की फसल की रोपाई को लेकर चिंतित हैं। पानी निकासी नहीं हुई तो सैकड़ों किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे।किसान मनवीर सिंह और वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग बुलंदशहर के अधीन संचालित मुख्य कल्दा रजवाहे से राजतपुर जैतवरपुर, प्यावली, बिसहाड़ा. आकलपुर गांव की करीब एक हजार एकड़ कृषि भूमि के पानी की निकासी होती है। इनमें आकलपुर गांव दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर का पैतृक गांव है। सिंचाई विभाग ने नाले की सफाई का बहाना लेकर नाले में किसानों के पानी की निकासी को बंद कर दिया है। किसानों ने सिंचाई विभाग के आलाधिकारियों के यहां गुहार लगाई है। कोई कार्य नहीं होने से सैकड़ों किसान चिंतित है। रवि की फसल रोपाई का सुनहरा मौका चल रहा है। जलभराव के कारण किसानों की रवि की रोपाई मझधार में अटकी पड़ी है। यदि जल्द पानी की निकासी नहीं हुई तो सैकड़ों किसान भुखमरी की कगार पर होंगे। सभी किसान दादरी विधायक मुलाकात कर पानी निकासी की मांग करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ