दिल्ली पब्लिक स्कूल, में अंतरराष्ट्रीय भौतिकी विद्यार्थी संगठन

 
मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर
गौतम बुद्ध नगर एनटीपीसी शुक्रवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल, विद्युत नगर के कक्षा 8 से 11 के लगभग 25 विद्यार्थियों ने शिव नादर विश्वविद्यालय, गौतम बुद्ध नगर की यात्रा की। इस यात्रा का उद्देश्य 'अंतर्राष्ट्रीय भौतिक विद्यार्थी संगठन' के द्वारा शिव नादर विश्वविद्यालय में 'भौतिक दिवस' मनाना था। इस संदर्भ में विद्यालय के वरिष्ठ भौतिकी शिक्षक श्री अनिल कुमार गुप्ता तथा रसायन विभाग से श्री राजकुमार वार्ष्णेय के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने शिव नादर विश्वविद्यालय में की यात्रा की। इस अवसर पर आस-पास के विद्यालयों के लगभग 100 विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रयोगों द्वारा भौतिक विज्ञान की जानकारी दी गई। भौतिकी दिवस मनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों में भौतिक विज्ञान के प्रति जागरूकता उत्पन्न कर उनका मार्गदर्शन करना था। विद्यालय में भी समय-समय पर विद्यार्थियों ने भौतिकी के क्षेत्र में नए-नए परीक्षण करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम दुआ ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार से विभिन्न विषयों के प्रति भी जागरूकता बनाए रखने की कामना की।समग्र रूप से यह कार्यक्रम सफल रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ