प्रबोधिनी एकादशी पर वृक्षारोपण से जन्मों के पाप होते हैं नष्ट


मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर
जो मनुष्य प्रबोधिनी एकादशी के व्रत पूजन के साथ- साथ वृक्षारोपण करते हैं उनके सौ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। और  उन्हें अक्षय पुण्य प्राप्त होते हैं यह बातें राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने आज 4 नवंबर 2022 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भदोही परिसर में शिक्षक जेके सिंह, आशुतोष दुबे एवं विवेक कुमार श्रीवास्तव के साथ जामुन के वृक्ष का वृक्षारोपण 1851 वें दिन करते हुए कहा। शिक्षक जेके सिंह ने कहा कि बढ़ते हुए प्रदूषण के कारण हवा में सल्फर डाइऑक्साइड एवं नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसे रसायनों की मात्रा बढ़ने से खांसी, अस्थमा, हृदय रोग और मधुमेह जैसे रोगों का खतरा बढ़ जाता है हमें नियमित पौधरोपण कर इन पर नियंत्रण पाया जा सकता। शिक्षक आशुतोष दुबे ने कहा कि बड़े शहरों में प्रदूषण खतरनाक स्तर की सीमा लांघने को तत्पर हैं। उद्योगों से धुआं निकलने और बड़े पैमाने पर औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिक कचरा जलाने से भी हवा में जहरीले तत्वों की सघनता बढ़ी है। इस पर हम तभी काबू पा सकते हैं जब अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करेंगे। आज हम सब अशोक कुमार गुप्ता के पर्यावरण संरक्षण मुहिम से जुड़ कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ