रोटरी क्लब दादरी ने चिम्मन आर्य आर्षवेद गुरुकुल मुरशदपुर में किया यूनिफॉर्म खाद्य सामग्री का वितरण।

कर्मवीर आर्य संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।
दादरी। रोटरी क्लब दादरी ने गुरुकुल मुरसदपुर में विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म गर्म कपड़े जूते व खाद्य राशन सामग्री वितरित की व गुरुकुल में संचालित गौशाला हेतु  भूसा दाना  मिश्रण का भी सहयोग  दिया। देव मुनि ने रोटरी क्लब के सभी सदस्यों का गुरुकुल सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया सभी ने अपने विचार रखे। रोटरी क्लब दादरी के पदाधिकारी  अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा जी ने आश्वस्त किया भविष्य में भी वह अपने संगठन की ओर से गुरुकुल को यथा सामर्थ्य सहयोग करते रहेंगे देश समाज के लिए गुरुकुल सराहनीय कार्य कर रहा है। रोटरी क्लब के मेंबर प्रसिद्ध शिक्षाविद टीकाराम शर्मा ने कहा सामाजिक संगठनों को मिलकर कार्य करना होगा राष्ट्र संस्कृति के लिए। संगठन के पूर्व अध्यक्ष विजय बंसल ने रोटरी  क्लब संगठन के विषय में बताया उन्होंने बताया रोटरी क्लब विश्वव्यापी संगठन है। जो 200 से अधिक देशों में कार्य कर रहा है। 40,000 से अधिक क्लब है अकेले भारतवर्ष में ही 3000 से अधिक इसके क्लब है। 14000000 मेंबर है रोटरी क्लब का पोलियो बीमारी के उन्मूलन में सराहनीय कार्य रहा है। गुरुकुल परिवार की ओर से अंत मे आर्य सागर खारी ने सभी रोटेरियन का अभिनंदन किया। गुरूकुल  में आयोजित रोटरी क्लब के सहयोग के इस कार्यक्रम में उदय प्रकाश आर्य पल्ला की भी विशेष सहयोग भूमिका रही।इस अवसर पर रोटरी क्लब दादरी के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा रोटेरियन टीकाराम शर्मा जी रोटेरियन विजय बंसल सचिव रोटरी क्लब दादरी प्रमोद बंसल, गुरुकुल अधिष्ठाता देव मुनि आर्य सागर खारी, यादराम आर्य, लीलू आर्य, उदय प्रकाश आर्य, मास्टर प्रताप आर्य, रामअवतार आर्य, सहित गुरुकुल के मुख्य आचार्य दुष्यंत मुख्य संरक्षक आचार्य विद्या देव उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ