हित चिंतक अभियान कार्यक्रम 2022 .मेरठ प्रान्त के अंतर्गत, 06 नवंबर से 20 नवंबर तक कार्यक्रमों का होगा आयोजन।

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।
दादरी। जिला सेवा प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद् गौतम बुद्ध नगर पीयूष नारायण पाण्डेय ने बताया कि सनातनी हिन्दू हित चिंतक अभियान कार्यक्रम 2022 .मेरठ प्रान्त के अंतर्गत, 06 नवंबर 2022 से 20 नवंबर 2022, दादरी प्रखंड के सभी खण्डो में कार्यक्रम प्रगतिशील है। विशेष रूप से मोहल्ला गगन विहार, बाग़वालान, ब्रह्मपुरी, ठकुरान, 24 फूटा रेलवे रोड, रामवाटिका मे हित चिंतकों का हिंदुत्व प्रेम सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किये गये है। कार्यक्रमों हार्दिक आभार नवीन कुमार गुप्ता, विजय भदौरिया, राजीव सिंघल, देवेंद्र सिंह, विनोद धनिया, सुभाष बजरंगी नगर सह मंत्री का रहा। दादरी प्रखंड के सभी खण्डो मे चल रहे हित चिंतक कार्यक्रम सराहनीय है। सभी कार्यकर्ताओ से की हित चिंतक अभियान से जुड़े, जो कार्यकर्त्ता अब तक नहीं जुड़े है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ